फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle of villagers going for Ganga bath after playing Holi overturned, 11 year old child died

Haridwar Accident: होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, 11 साल के बच्चे की मौत

Sat, 15 Mar 2025 06:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 06:42 AM IST
सार

शुक्रवार को पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए मैक्स वाहन में रवाना हुआ था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया।

विज्ञापन
Vehicle of villagers going for Ganga bath after playing Holi overturned, 11 year old child died
Haridwar Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया, जिससे एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए मैक्स वाहन में रवाना हुआ था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सचिन कुमार के 11 वर्षीय बेटे देव की मौत हो गई। वहीं, सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश, रविंद्र का 13 वर्षीय बेटा आदि और सोनू उर्फ आशीष घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भूमेश और आदि को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद रानीमाजरा गांव में मातम का माहौल है। मृतक देव के घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज में हरसंभव मदद की मांग की है। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए गंगा स्नान के लिए निकले थे, तभी रास्ते में वाहन पलटने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed