फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   uttarakhand state agitator demanded protection from wild animals

जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाएं

Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand state agitator demanded protection from wild animals
राज्य आंदोलनकारियों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग उठाई - फोटो : amarujala
प्रदेश में जल रही वन संपदा को बचाने और जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के देवपुरा स्थित कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में देवपुरा स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे आंदोलनकारियों ने कहा कि पहाड़ों में जंगल जल रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसके विरोध में आठ मई  को गांधी पार्क देहरादून में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें उत्तराखंड क्रांति मंच कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विजय भंडारी, मीरा रतूड़ी, रामदेव मौर्य, जगमोहन नेगी, शमशेर खान, आनंद सिंह, विजय खंडूरी, प्रदीप गुसाईं आदि थे। वहीं दूसरी ओर पानी की किल्लत से जूझ रहे चंडीघाट बस्तीवासियों ने जेपी पांडे की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट और जल निगम के कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। बस्तीवासियों की मांग पर पेयजल निगम के अधिकारियों ने चंडीघाट में जून तक हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

मौके पर नीलम, बबली, अंजू, नेहा, लाडो, राहुल, अर्चना, सूरज मैना, शाहबुद्दीन, रामकुमार, मीना, कुसुम, कबीर, उर्मिला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed