फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   1.27 lakh youths got employment: CM Dhami

सरकार उद्योगों की सहयोगी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : सीएम धामी

Thu, 08 Oct 2026 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
1.27 lakh youths got employment: CM Dhami
फोटो :
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिडकुल पहुंचकर उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह
- सिंगल विंडो सिस्टम समेत दी जा रही अन्य सुविधाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने किया प्रचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिडकुल (हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 7वें सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए नियामक नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नीतियों से 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 26 विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस युवाओं को लेकर ज्यादा रहा। इसमें उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड स्थापित करने का जिक्र कई बार किया। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में 1,002 एकड़ में औद्योगिक निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित हैं। इसी तरह हरिद्वार, सेलाकुई और पंतनगर में विकास की योजनाओं पर चल रही कार्यवाही को भी गिनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स का दर्जा मिला है। इसके साथ ही, एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर को लेकर किया जागरूक
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड भी बनाया गया है। यह फंड युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में मदद करेगा।

---
निवेश और नीतिगत सुधार की दिशा में किए गए कार्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 26 विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने की जानकारी उद्यमियों को दी। उन्होंने कहा कि इससे निवेशकों को सुविधा मिल रही है और प्रक्रियाएं सरल हुई हैं। राज्य को बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में टॉप अचीवर्स और एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में पहला स्थान मिला है। ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में 1,002 एकड़ में निर्माण कार्य प्रगति पर है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में नए इंडस्ट्रियल पार्क भी प्रस्तावित हैं। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, सीआईआई अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed