{"_id":"69bcaa15a2fb65468608ff6b","slug":"uttarakhand-14-officers-on-duty-for-elections-in-four-states-read-all-updates-in-hindi-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल में चुनाव, प्रदेश के 11 IAS और तीन IPS अफसर ड्यूटी में जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल में चुनाव, प्रदेश के 11 IAS और तीन IPS अफसर ड्यूटी में जाएंगे
Fri, 20 Mar 2026 07:35 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:35 AM IST
सार
चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड के 11 आईएएस और तीन आईपीएस अफसर जाएंगे। दो आईएएस अफसरों को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार राज्यों पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल के चुनाव में उत्तराखंड के 14 अफसरों की ड्यूटी लग गई है। इनमें 11 आईएएस और तीन आईपीएस के नाम शामिल हैं। वहीं, दो आईएएस अफसरों को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस राजेंद्र कुमार, श्री धर बाबू अद्दांकी और रंजीत सिन्हा की ड्यूटी केरल विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है।
विज्ञापन
वहीं, आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत की ड्यूटी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में, आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी षणमुगम, विनीत कुमार, विनीत तोमर की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के चुनाव में और आईएएस हिमांशु खुराना व वंदना की ड्यूटी असम विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें
विज्ञापन
आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल और सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में बतौर पुलिस पर्यवेक्षक भेजा गया है। वहीं, दो आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है।