फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Urmila release stalled due to incomplete bail-bond formalities

Haridwar News: जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी

Tue, 03 Nov 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 03 Nov 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Urmila release stalled due to incomplete bail-bond formalities
- सोमवार को रंगदारी मामले में अदालत ने मंजूर की थी जमानत
विज्ञापन

- 25 अक्तूबर से रोशनाबाद जेल में बंद है अभिनेत्री उर्मिला सनावर
हरिद्वार। पूर्व विधायक की बेटी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर होने के दूसरे दिन जमानती नहीं मिल पाए। ऐसे में जेल से रिहाई होने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी नहीं हो पाने से सनावर की रिहाई नहीं हो सकी। इस बीच दिनभर रिहाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।
24 अक्तूबर को उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर उन्हें व उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थीं। बताया कि सनावर उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की मांग भी कर रही थी। साथ ही दास धाम अपने नाम कराने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर पूरे परिवार की हत्या करा देने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 25 अक्तूबर को सहारनपुर से उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन कोर्ट में पेश भी किया था, जहां से सनावर को जेल भेज दिया था। सोमवार को उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली थी। 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो सक्षम जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए थे। माना जा रहा था कि मंगलवार को जेल से रिहाई हो जाएगी लेकिन कोर्ट में जमानती दाखिल नहीं किए जा सके जिसके चलते रिहाई अटक गई। अब बुधवार को जमानती पेश कर बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं तेज

- मंगलवार को देहरादून पुलिस भी हरिद्वार पहुंची। एक दरोगा व सिपाहियों के कोर्ट में पहुंचने के बाद चर्चाएं तेज हो गई थी कि उर्मिला सनावर को बी वारंट पर देहरादून ले जाया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब सभी की नजर बुधवार को होने वाली प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed