फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uproar over the death of the pregnant

गर्भवती की मौत पर हंगामा

Fri, 20 May 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 20 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the pregnant
गर्भवती महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

बहादराबाद। कस्बा स्थित सेवा नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को एक गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों ने अस्पताल बंद कराने और अस्पताल की संचालिका के खिलाफ कार्रवाई  की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए है।  बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बालेश देवी ( 32) पत्नी ध्यान सिंह निवासी पाल बस्ती बहादराबाद को  कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। प्रसव होने में दिक्कत आने के चलते हुए सीएचसी से स्टाफ ने गर्भवती महिला को महिला अस्पताल हरिद्वार के लिए रेफर किया। बताया जा रहा है कि केंद्र के किसी स्टाफ ने वहीं पर तैनात डाक्टर की पत्नी के अस्पताल सेवा नर्सिंग होम में गर्भवती को ले जाने की सलाह दी। ध्यान सिंह ने बताया कि सेवा नर्सिंग होम में सुबह 11 बजे भर्ती करा दिया गया। दोपहर 3 बजे तक गर्भवती महिला की डिलीवरी नहीं हो सकी। परिजनों के पूछने के बावजूद वहां का स्टाफ कुछ देर और रुकने की बात कही। बाद में बताया कि महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। मृतक गर्भवती महिला बालेश देवी के पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाए कि कस्बे में स्थित सेवा नर्सिंग होम की संचालिका एवं सहयोगियों की लापरवाही के कारण महिला और नवजात शिशु की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कस्बे में नर्सिंग होम चलाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे पूर्व में भी फरवरी माह में नवजात शिशु की मौत के मामले में हंगामा हो चुका है। परिजनों ने अस्पताल को बंद कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया। वे महिला का शव लेकर चले गए।

विज्ञापन


-्-------------------------
प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में जांच कराई जाएगी। सेवा नर्सिंग होम में पहले भी इस प्रकार के मामले आए है। यहां पर बीएएमएस एवं नर्सों से डिलीवरी कराए जाने के मामले में शिकायत पर पूर्व में जांच कराई गई थी। यदि सरकारी डाक्टर की कोई भूमिका सामने आती है तो उनपर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डा. आरती ढौंढियाल, सीएमओ, हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed