{"_id":"6b02dfcdc254ff863b0f7159","slug":"countering-the-congress-in-charges-statement-uniyal-demands-an-account-of-corruption-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-6149-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेस प्रभारी के बयान पर पलटवार, उनियाल ने मांगा भ्रष्टाचार का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेस प्रभारी के बयान पर पलटवार, उनियाल ने मांगा भ्रष्टाचार का हिसाब
विज्ञापन
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस से अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार का हिसाब देने को कहा, इससे पहले कि वह भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर था।
सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश के संसाधनों की लूट हुई। सरकारी व्यवस्थाओं में अनियमितताएं भी सामने आईं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इन आरोपों पर चुप्पी साधे रखी।
उन्होंने जोर दिया कि भ्रष्टाचार का सबसे बुरा असर युवाओं पर पड़ा। सरकारी नौकरियों में योग्यता के बजाय पैसे के प्रभाव को लेकर गंभीर आरोप लगे। युवाओं के बीच यह धारणा बनी कि नौकरी के लिए प्रतिभा नहीं, बल्कि पैसे की जरूरत है। सुबोध उनियाल ने कांग्रेस प्रभारी से सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के उस दौर को भूली नहीं है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नकल माफिया पर भी कार्रवाई की गई। प्रदेश में देश का सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई हुई। योग्य युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर मिले हैं। प्रदेश में 35 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां सरकार के इन प्रयासों को दर्शाती हैं।