फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ultrasound machine increasing the pain of pregnant women

पांच दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, भटक रहे मरीज

Tue, 08 Nov 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine increasing the pain of pregnant women
जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन आए दिन खराब हो जाती है। मशीन आठ साल पुरानी होने के कारण कुछ न कुछ तकनीकी खराबी आ जाती है। पांच दिन पहले मशीन खराब हो गई और अब तक ठीक नहीं हो पाई। ऐसे में जिला और महिला अस्पताल के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन जिला अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। कोई महीना ऐसा नहीं गुजरता जब मशीन लगातार चलती हो। अक्तूबर में भी कई दिन तक मशीन खराब रही थी। अब तीन नवंबर को फिर से खराब हो गई। उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार को मशीन को ठीक करा दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि महिला अस्पताल में जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड निशुल्क होता है। इसके अलावा दूसरे मरीजों को केवल 520 रुपये ही देने पड़ते हैं। जबकि निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर 900 से 1500 रुपये तक का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला अस्पताल में हर रोज करीब बीस गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चिकित्सक कहते हैं। अब मशीन खराब होने के कारण इन महिलाओं और उनके तीमारदारों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। गरीब महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय त्यागी ने बताया कि मशीन का पार्ट मुंबई से आना है। इसके लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है। संभवत: बुधवार शाम तक अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन करीब आठ साल पुरानी है। मशीन बार-बार खराब हो जाती है। नई अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए कई बार विभागीय पत्राचार किया, लेकिन नई अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिल सकी है। पुरानी मशीन से रोजाना 60 से 70 अल्ट्रासाउंड होते हैं।
- डॉ. सीपी त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed