{"_id":"67b37f80c43dcf8a58063e17","slug":"two-trains-cancelled-prayagraj-express-reached-two-hours-late-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-129126-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: दो ट्रेनें निरस्त, दो घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: दो ट्रेनें निरस्त, दो घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान
Tue, 18 Feb 2025 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:14 PM IST
सार
योगनगरी ऋषिकेश से ट्रेन नंबर 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक होता है। ये ट्रेन शाम को ऋषिकेश से आने के बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना होती है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश से प्रयागराज तक चलने वाली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को करीब दो घंटे की देरी से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा दो ट्रेनों का संचालन भी निरस्त रहा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को गोरखपुर राप्ति गंगा एक्सप्रेस का ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश से ट्रेन नंबर 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक होता है। ये ट्रेन शाम को ऋषिकेश से आने के बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। सोमवार की शाम सात बजे तक भी ट्रेन हरिद्वार नहीं पहुंच पाई जबकि प्रतिदिन करीब 5:20 बजे पहुंच जाती है। करीब दो घंटे की देरी से ट्रेन हरिद्वार पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Haridwar: विधायक को गृहमंत्री के बेटे नाम पर रुपये मांगने वाले की तलाश में छापे, पुलिस ने दिल्ली में डाला डेरा
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन नंबर 15120 बनारस जनता एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रेन नंबर 12370 कुंभ एक्सप्रेस का संचालन भी सोमवार को निरस्त रहा। ट्रेनों का संचालन निरस्त यात्रियों को दूसरे माध्यमों से अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा। इसके अलावा मंगलवार को ट्रेन नंबर 15006 गोरखपुर राप्ति गंगा एक्सप्रेस का संचालन भी निरस्त रहेगा। स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि दो ट्रेनों का संचालन निरस्त रहा। एक ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी।