फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Police search of person who demanded 5 lakh from the MLA in name of Home Minister's son

Haridwar: विधायक को गृहमंत्री के बेटे नाम पर रुपये मांगने वाले की तलाश में छापे, पुलिस ने दिल्ली में डाला डेरा

Mon, 17 Feb 2025 11:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:31 PM IST
सार

विधायक आदेश चौहान के जनसंपर्क अधिकारी रोमिश कुमार ने बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 14 फरवरी को विधायक आदेश चौहान के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी।

विज्ञापन
Haridwar Police search of person who demanded 5 lakh from the MLA in name of Home Minister's son
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जयशाह बनकर फोन पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान को धमकी देकर पांच लाख मांगने के मामले में हरिद्वार पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंची हैं। मोबाइल नंबरों की अंतिम लोकेशन दिल्ली के मयूर विहार में आने पर टीम ने वहां छापे मारे। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


रविवार को विधायक आदेश चौहान के जनसंपर्क अधिकारी रोमिश कुमार ने बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 14 फरवरी को विधायक आदेश चौहान के मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताया था।
विज्ञापन


उसने झांसा दिया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा से चर्चा हुई है। उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है। शुक्रवार को पार्टी फंड की व्यवस्था कर दिल्ली आने के लिए कहा था। अपने सेकेटरी का बताकर दूसरा नंबर भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: पापा दिल्ली, मणिपुर में व्यस्त...गृह मंत्री का बेटा बन विधायक से की चर्चा, फिर ये धमकी दे उड़ाए होश

विधायक ने जब जेपी नड्डा के पुत्र से बातचीत कर जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि उनसे धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई। फिर से कॉल आने पर विधायक ने बात करने वाले व्यक्ति से स्पष्ट बात की तो उसने धमकी देते हुए पांच लाख मांगे। पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर अपनी टीम से दुष्प्रचार कराने की धमकी दी थी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित कर दी गई थी। नंबरों की सीडीआर व लोकेशन निकाली गई। अंतिम लोकेशन दिल्ली के मयूर विहार में आई। जिसके बाद पुलिस टीमें दिल्ली पहुंच गई। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed