{"_id":"6485cfc33e8c2ea1fa03c946","slug":"two-passengers-washed-away-in-the-ganges-one-saved-one-missing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-3827-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा में बहे दो यात्री, एक बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा में बहे दो यात्री, एक बचाया, एक लापता
विज्ञापन
फोटो
- नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना, तलाशी अभियान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में रविवार को मुख्य गंगा में नहाते हुए दो युवक बह गए। एक को पुलिस की टीम ने बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दूसरा गंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चलाकर उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि परमार्थ घाट के निकट भारत माता मंदिर के पास गंगा में स्नान करते हुए दो यात्री बह गए हैं। जिस पर जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने गंगा में बहते हुए मानस पांडे (30 वर्ष) पुत्र स्व. दिनेश कुमार पांडे निवासी मेगा ड्रीम होम्स फेज 3 कर्मचारी नगर मिनी बाईपास रोड बरेली को सकुशल बचा लिया।
लेकिन अमित त्रिपाठी (30 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी निवासी गोमती नगर नियर गोमती नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ गंगा में बहकर लापता हो गया। पुलिस ने देर शाम तक उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि गंगा में बहे यात्री की तलाश जारी है।