फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two day The National Athletics Meet Boys organised

Haridwar News: डीपीएस फरीदाबाद ने जीता नेशनल एथलेटिक्स मीट का खिताब

Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two day The National Athletics Meet Boys organised
डीपीएस रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय द नेशनल एथलेटिक्स मीट बॉयज 2025 का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। इस मीट में डीपीएस फरीदाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट का खिताब अपने नाम किया। वहीं डीपीएस रांची दूसरे और डीपीएस आरकेपुरम तीसरे स्थान पर रहा। डीपीएस फरीदाबाद के देव को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 1500 मीटर दौड़ में देवांश सेठ वाराणसी प्रथम, राम सैनी फरीदाबाद द्वितीय व अदविक हकीम जानकीपुरम तृतीय रहे। भाला फेंक में रुद्र साही रांची प्रथम, हर्षिल मेहरा आरकेपुरम द्वितीय, अंशित भाटी विद्युतनगर दादरी तृतीय रहे। लंबी कूद में आरव साहू मेरठ पहले, मान सिंह भड़ाना फरीदाबाद दूसरे, सौम्या साहू दुर्ग तीसरे स्थान पर आए। 200 मीटर दौड़ में अंकुरन कटकी दुलियाजान पहले, इशांत मौर्य दुर्ग दूसरे, सनरीत दास बालको तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में रानीपुर हरिद्वार के विधायक आदेश चौहान और शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के जोशपूर्ण प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हार जीत तो खेल का हिस्सा है। कोई जीतता है तो कोई सीखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि हार जीत से ऊपर है, सदैव सीखने व जीतने के जज्बे को बरकरार रख निरंतर आगे बढ़ना। इसलिए खेलों में हमेशा प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य पविंदर सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, कमल चमोली, जनार्दन डूंगराकोटी, संगीता पाल, रेनु रानी, राजेश मल्लाह, तान्या सिंह, पावनी बिष्ट, शैलांगी, राहुल, प्रदीप बड़ोला, अर्चना, करूणा वर्मा, डा. नीलम भट्ट, रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed