फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two cases of fraud

धोखाधडी के दो मुकदमे दर्ज

Thu, 29 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 29 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दूसरे की भूमि को रास्ता एवं अपना बताकर बेचने का मामला सामने आया है। एसआईटी के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

कनखल के जमालपुर कलां के रहने वाले संजीव राठी एवं शेखराज ने एसआईटी को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया था कि उन्होंने दो भूखंड खरीदे थे। भूमि मुकेश कुमार एवं महिला शिमला निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर की थी। लेकिन प्रापर्टी कमीशन एजेंट नकली राम ने उन्हें प्रापर्टी डीलर पंकज एवं ललित को रकम अदा की थी। आरोप है कि उनके भूखंड के सामने कनखल के रहने वाले प्रतीक अग्रवाल पुत्र अरुण अग्रवाल ने जब दीवार खड़ी करना शुरू की तब उसका उन्होंने विरोध किया। युवक ने बताया कि यह भूमि उसकी है और राजस्व अभिलेख भी दिखाए। तब पता चला कि कमीशन एजेंट, प्रापर्टी डीलरों ने साढे़ सात फीट रास्ते को 18 फीट का बताकर भूखंड बेचे थे और कागजात में भूखंड का साइज भी बड़ा होना बताया था। आरोप है कि दूसरे की भूमि को उनके भूखंड का हिस्सा बताकर रकम भी अतिरिक्त ले ली गई थी। कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार, शिमला देवी, पंकज, ललित एवं नकली राम के खिलाफ एसआईटी के आदेश पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed