{"_id":"68c313be0bf3d35519058cdb","slug":"two-arrested-with-hashish-sent-to-jail-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137977-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चरस के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चरस के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 227.60 ग्राम चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि शहर कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस बुधवार रात पुराना औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका तो वह भागने लगा। तब कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से 120 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोगेंदर निवासी जियापोता, कनखल बताया।
वहीं सीसीआर से सौल क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान आरोपी ओमदत्त निवासी ग्राम अजीतपुर, कनखल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 107.60 ग्राम चरस बरामद हुई। उसने पूछताछ में कबूला कि वह चरस खुद तैयार करता है और गंगा घाटों पर फक्कड़ बाबाओं को बेचता है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।