फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested including a minor who set fire to a tea shop

Haridwar News: चाय की दुकान में आग लगाने वाले नाबालिग सहित दो पकड़े

Sun, 11 May 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including a minor who set fire to a tea shop
हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में एक महिला की चाय की दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीती आठ अप्रैल को प्रभा देवी पत्नी अजय निवासी जगजीतपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रात के समय उनकी चाय की दुकान में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में दो युवक दुकान में आग लगाते हुए दिखाई दिए, जिनकी पहचान बाद में शिवांग चौहान और एक किशोर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी शिवांग चौहान निवासी फेरुपुर थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed