{"_id":"5f68e98c8ebc3eb72d06f7e0","slug":"two-accused-and-arrested-in-ransom-case-of-one-crore-haridwar-news-drn35681016","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की फिरौती प्रकरण में दो आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की फिरौती प्रकरण में दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी ।
- फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर में प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर एक करोड़ की फिरौती मांगने के चौथे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। अब अल्मोड़ा जेल में बंद कलीम को बी वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ज्वालापुर पुलिस के अनुसार सात सितंबर की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी के घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। 13 सितंबर को दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। 17 सितंबर को ज्वालापुर पुलिस ने हवाई फायरिंग और रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीन बदमाशों शुभम पंवार निवासी सेलाकुई देहरादून, निशू शर्मा उर्फ बिजली निवासी रामगढ़ हरिद्वार और रजत सती निवासी कोरा देवी कॉलोनी खड़खड़ी को गिरफ्तार कर लिया था।
ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी निशांत शर्मा उर्फ सुनार निवासी सैनिक कॉलोनी चाव मंडी रुड़की और हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी सागर चौहान निवासी चाव मंडी रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि एक करोड़ की फिरौती के मामले में अल्मोड़ा जेल में बंद कलीम निवासी मंगलौर रुड़की का नाम सामने आया था। उसे भी नामजद कर लिया गया है। उसे भी जल्द जेल से रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।