{"_id":"681513d3ee8c02a66104dad4","slug":"truck-driver-and-company-stole-goods-worth-rs-425-lakh-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-680060-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ट्रक चालक और कंपनी ने 4.25 लाख का माल हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ट्रक चालक और कंपनी ने 4.25 लाख का माल हड़पा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से भेजे गए 4.25 लाख के माल को ट्रक चालक और बिहार की कंपनी के मालिक ने हड़प लिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के मैनेजर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आंचल एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्यालय द्वारिका विहार कॉलोनी, सलेमपुर चौक के मैनेजर प्रदीप शर्मा ने शिकायत दी। बताया कि उनकी फर्म को हाजीपुर (बिहार) माल भेजना था। इसके लिए एक अन्य कंपनी किंग लॉजिस्टिक के मालिक विक्की चौधरी उर्फ नितिन से संपर्क किया। विक्की ने ट्रक फर्म को उपलब्ध कराया। 19 अप्रैल को ट्रक में 4,24,800 रुपये की कीमत का कैल्शियम फॉस्फेट लोड करने के बाद चालक कमलेश रवाना हो गया।
आरोप है कि तय समय पर माल नहीं पहुंचा, जिसके बाद कंपनी ने संपर्क किया तो विक्की टालमटोल करने लगा। कर्मचारी दीपक ने दबाव बनाया तो उसने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि विक्की और चालक कमलेश ने कंपनी का माल हड़प लिया है। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि उसी नंबर वाला ट्रक गुजरात में भी चल रहा है, जिससे साफ है कि नंबर प्लेट फर्जी थी और पूरी साजिश पहले से रची गई थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।