फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tree fell on two youth riding a bike, injured

Haridwar News: बाइक सवार दो युवकों पर पेड़ गिरा, घायल

Thu, 11 Jul 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on two youth riding a bike, injured
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में वीआईपी घाट के पास एक पेड़ में आग लग गई। जिससे पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने दोनों को रानीपुर झाल स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। पेड़ को काटकर हटाते हुए यातायात सुचारू करवाया गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार की सुबह की है। जब वीआईपी घाट के पास एक पेड़ में आग लग गई और पेड़ टूटकर नीचे गिर गया। पेड़ गिरने से देहरादून की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर मायापुर फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट व रेस्क्यू यूनिट मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पहले घायलों को भूमानंद अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वुड कटर से रोड पर गिरे पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हटाते हुए यातायात को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मोना पुत्र मकसूद ग्राम रहमतपुर कलियर के सिर पर गंभीर चोट आई है। जबकि इखलाक पुत्र अख्तर ग्राम रहमतपुर कलियर आंशिक रूप से घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed