फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tratenders stopped underground electrical work

व्यापारियों ने रोका भूमिगत विद्युत का काम

Thu, 16 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tratenders stopped underground electrical work
भूमिगत विद्युत परियोजना का काम रुकवा कर प्रदर्शन करते व्यापार मंडल भल्ला रोड के व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
बिजली की लाइनों को भूमिगत करने के दौरान दो दुकानों के बीच में जंक्शन बॉक्स लगाने के विरोध में
विज्ञापन

भल्ला रोड और विष्णुघाट के व्यापारियों ने काम रुकवाया दिया और मजदूरों को भगा दिया। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार में खुदाई का काम रुकवा दिया। महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में तय किया गया था कि जंक्शन बॉक्स खंभे वाली या खाली जगह पर ही लगाया जाएगा। अब अधिकारी मनमानी कर दो दुकानों के बीच में जंक्शन बॉक्स लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि भल्ला रोड, विष्णुघाट बाजार भौगोलिक स्थिति अत्यंत विकट है। बारिश में पहाड़ का पानी और मलबा आ जाता है। सिल्ट को उठवाने के लिए जेसीबी लगानी पड़ती है। अधिकारियों के संज्ञान में इस बात को लाया जा चुका है। इसके बावजूद हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं। शिवरात्रि मेला सिर पर है और बाजार को खोदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनमानी नहीं होने दी जाएगी। विरोध करने वालों में हरिशंकर, पुनीत गुप्ता, जोगिंदर अरोड़ा, सुशील भसीन, मनीष नेगी, शिवम आहुजा, योगेश अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, अमित गोयल, विजय बंसल, सागर अरोडा, अंकुर, अंकित, रमेश, विशाल, अनुराग शर्मा, अनिल माटा, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed