फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trains will run at the speed of 110 between Haridwar-Laksar

हरिद्वार-लक्सर के बीच 110 की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें

Sat, 30 Apr 2022 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trains will run at the speed of 110 between Haridwar-Laksar
अब हरिद्वार और लक्सर के बीच ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे के की रफ्तार से चलेंगी। चार महीने पहले हुए स्पीड ट्रायल के बाद ट्रेनों को 100 की बजाय 110 किलोमीटर प्रति घंटे चलाने का रास्ता साफ हो गया। इस पर रेल संरक्षा आयुक्त ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार से लक्सर तक रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य किया गया है। जबकि इससे आगे सहारनपुर और मुरादाबाद रेल मार्ग का भी दोहरीकरण हो चुका है। 30 दिसंबर को हरिद्वार से लक्सर तक रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने गति परीक्षण किया था। उस समय 121 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाकर ट्रैक को परखा गया था। ट्रायल सफल हो गया था। लेकिन, स्पीड ट्रायल पर मुहर नहीं लग सकी थी। रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने अब चार महीने बाद स्पीड ट्रायल पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनें 110 किलोमीटर की गति से दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

-----------
सहारनपुर-मुरादाबाद रूट पर अभी नहीं बढ़ी स्पीड
सहारनपुर और मुरादाबाद रूट पर अभी ट्रेनों की स्पीड नहीं बढ़ी है। यहां दोहरीकरण तो हो गया, लेकिन अभी स्पीड ट्रायल होने के बाद ही स्पीड बढ़ाने को लेकर अधिकारी मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
हरिद्वार और लक्सर रेल मार्ग पर दोहरीकरण के बाद अब ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से स्पीड ट्रायल के बाद सहमति जता दी गई है।
- सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed