फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protested against the corporation

व्यापारियों ने किया निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Wed, 13 Oct 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against the corporation
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में खड़खड़ी में व्यापारियों ने डेंगू फैलने पर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुनील सेठी ने कहा कि नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए सिर्फ फोटो सेशन तक ही सीमित है। धरातल पर कोई ठोस कार्य नही किए गए। निगम सिर्फ जनता पर अतिरिक्त कर लगाने तक ही सीमित है। शहर भर में डेंगू फैल रहा है। कूड़ेदानों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। निगम के खुद के प्रांगण में सफाई व्यवस्था चौपट है। स्वास्थ्य विभाग भी कुंभकर्णी नींद में सोया है। डेंगू फैलने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने में असफल रहा है। अस्पतालों में इलाज सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, सोनू सुखीजा, विनोद कुमार, कृष्ण प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति, एसएन तिवारी, सतीश कुमार, गिरीश चंद, योगेश अरोड़ा, बंटी कुमार, कुंवरपाल, गणेश शर्मा, मनीष धीमान, राजेश शर्मा, भूदेव शर्मा, दीपक मेहता, राजू सेठी, शोभित कुमार, अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed