Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protest against broken road and pipeline

Haridwar News: टूटी सड़क व पाइपलाइन के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 19 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against broken road and pipeline
अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप, व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मुख्य बाजार विष्णुघाट और रामघाट के मार्ग पर करीब एक माह से टूटी सड़क और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने से व्यापारियों ने विष्णुघाट चौक पर मेला प्रशासन और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन और धरना शुरू किया जाएगा।
व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर और जिला उपाध्यक्ष डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि हरिद्वार के मुख्य बाजार की ऐसी बदहाल स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। कई बार ज्ञापन और अन्य माध्यमों से अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष माधव बेदी और शहर महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि हरकी पैड़ी और मनसा देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख मार्ग है। पार्षद हिमांशु गुप्ता और व्यापार मंडल के शहर उपाध्यक्ष नागेश वर्मा ने कहा कि मेला प्रशासन और जल संस्थान की लापरवाही के चलते बाजार की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णुघाट व्यापार मंडल के महामंत्री अमित गुप्ता और कोषाध्यक्ष यश सड़ाना ने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया तो कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करना भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल त्यागी, राम अरोड़ा, संदीप शर्मा, संदीप गुप्ता, आशु वर्मा, नीरज कपूर, अभिषेक गुप्ता, पंकज मक्कड़, सुरेंद्र खत्री, निधि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed