Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   42 farmers of the state received training in mulberry production and silkworm rearing.

Haridwar News: राज्य के 42 किसानों को शहतूत उत्पादन, रेशमकीट पालन का प्रशिक्षण मिला

Thu, 19 Nov 2026 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
42 farmers of the state received training in mulberry production and silkworm rearing.
केंद्रीय रेशम बोर्ड के उत्पादन अनुसंधान केंद्र से चलाई जा रही है मुहिम
विज्ञापन

हरिद्वार के इक्कड़ में आयोजित शिविर में 20 किसान शामिल किए गए
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। केंद्रीय रेशम बोर्ड के क्षेत्रीय उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर की ओर से राज्य में शहतूत आधारित रेशम उत्पादन को मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कुल 42 किसानों को वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन और रेशमकीट पालन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 13 नवंबर तक आमसौड़, कोटद्वार में हुआ, जिसमें 22 कृषकों ने भाग लिया। दूसरा कार्यक्रम 17 से 19 नवंबर तक इक्कड़, हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसमें 20 कृषकों ने सहभागिता की। इन कार्यक्रमों का समन्वय क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक-बी साक्षी वैष्णव ने रेशम निदेशालय के अधिकारियों के सहयोग से किया।
विज्ञापन


शहतूत उत्पादन की उन्नत तकनीकें
प्रशिक्षण में किसानों को वैज्ञानिक शहतूत उत्पादन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराया गया। इसमें गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री के उत्पादन हेतु पौधशाला प्रबंधन शामिल था। संतुलित पोषक तत्व और सिंचाई प्रबंधन पर भी जोर दिया गया। कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाली शहतूत पत्तियों के सतत उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशमकीट पालन और कोया उत्पादन
रेशमकीट पालन संबंधी प्रशिक्षण में प्रारंभिक और उत्तर अवस्था के रेशमकीट पालन की वैज्ञानिक विधियां बताई गईं। विभिन्न कीट अवस्थाओं की पहचान, तापमान और सापेक्ष आर्द्रता का नियमन भी सिखाया गया। कीटपालन शय्या प्रबंधन और कीटपालन गृह के प्रभावी विसंक्रमण पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, रेशमकीटों में होने वाले प्रमुख रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम और शय्या संक्रामकों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed