फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders met the city commissioner regarding the cleanliness

Haridwar News: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले व्यापारी

Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Traders met the city commissioner regarding the cleanliness

विज्ञापन
कांवड़ मेले के बाद युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था में जुटे नगर निगम कर्मचारियों के प्रति व्यापारियों ने आभार जताया। उन्होंने कुछ स्थानों व घाटों पर बची गंदगी के बारे में नगर आयुक्त को जानकारी दी। व्यापारी नेता सुनील सेठी के नेतृत्व में पहुंचेे व्यापारियों ने नगर आयुक्त से कर्मचारियों को बढ़ाने एवं वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मियों को स्थायी तैनाती देने की भी मांग की। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर आयुक्त से सफाई व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कई जगह अभी भी गंदगी बरकरार है। इसके लिए और कर्मियों को लगाने की आवश्यकता है। नगर आयुक्त ने व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान भीमगोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, खड़खड़ेवर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया,मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी उपस्थित रहे। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed