{"_id":"6a9823517a408d26510e4e92","slug":"outrage-over-hike-in-water-and-electricity-rates-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153479-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वरिष्ठ नागरिकों ने जल-बिजली दरों में वृद्धि और समस्याओं पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वरिष्ठ नागरिकों ने जल-बिजली दरों में वृद्धि और समस्याओं पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- ज्वालापुर इंटर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जल और बिजली की बढ़ती दरों के साथ ज्वालापुर रेलवे अंडरपास में जलभराव और हरिद्वार से मुरादाबाद के लिए सुबह यात्री ट्रेन नहीं होने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अधिकारियों और सरकार के समक्ष समस्याएं उठाई जा रही हैं लेकिन समाधान नहीं होने से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ज्वालापुर इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह एवं सदस्य विद्यासागर गुप्ता ने कहा कि जल मूल्य में हर साल होने वाली वृद्धि को रोकने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद अप्रैल से जल मूल्य में करीब पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। हरदयाल अरोड़ा ने कहा कि बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी का संगठन पहले भी विरोध कर चुका है। इसके बावजूद एक सितंबर से बिजली की दरों में 24 पैसे से लेकर 67 पैसे तक की वृद्धि कर दी गई।
एससीएस भास्कर ने कहा कि ज्वालापुर रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान पानी भरने से यातायात बाधित हो जाता है। अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। राम सागर सिंह ने कहा कि सुबह के समय हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद जाने के लिए कोई यात्री ट्रेन नहीं है। सुभाष ग्रोवर ने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई। बैठक में संतराम, हरगुलाल सिंह, विपिन गोयल, सोमपाल सागर, बाबूलाल, श्याम सिंह, रमेश मिश्रा, बीएम गुप्ता, जेएल आहूजा, शिव बचन आदि मौजूद रहे।