फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders kept shops closed symbolic

कारोबारियों ने सांकेतिक बंद रखी दुकानें

Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Traders kept shops closed symbolic
शंकर आश्रम के पास आभूषण शोरूम में हुई डकैती के विरोध में सराफ कारोबारियों ने सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सांकेतिक रूप से दुकानों को बंद रखा। कारोबारियों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और चेतावनी कि यदि पांच दिन के भीतर घटना का खुलासा नहीं किया तो धर्मनगरी के सभी बाजारों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मोरातारा शोरूम में बृहस्पतिवार को छह हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर डकैती डाली। डकैती को लेकर सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को सांकेतिक रूप से प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेयर अनीता शर्मा भी समर्थन देने पहुंची। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े चलती रोड पर इस तरह की घटना हरिद्वार पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि पुलिस को जल्द ही इस मामले का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना से कारोबारियों के अंदर असुरक्षा की भावना घर कर गई है। संजीव नैयर ने कहा कि पुलिस की कड़ी चौकसी के बाद भी घटना हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है। व्यापारी नेता सुरेश गुलाटी ने कहा कि ऐसे में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर मृदुल कौशिक, विपिन गुप्ता, पार्षद सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, कैलाश केशवानी, विपिन शर्मा, संजीव शर्मा, विक्की तनेजा, राजेश पुरी, नरेंद्र ग्रोवर, प्रदीप कालरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed