फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trade Board will agitate on the harassment of traders

Haridwar News: व्यापारियों के उत्पीड़न पर आंदोलन करेगा व्यापार मंडल

Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Trade Board will agitate on the harassment of traders
प्रदेश व्यापार मंडल की रविवार को महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है। व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापार मंडल गलत तरीके से किए गए किसी भी कार्य का विरोध करता है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी किसी का शोषण बरदाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन बार-बार अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई करता है, लेकिन जब अतिक्रमण होता है, उस समय प्रशासन चुप बैठा रहता है। यदि कहीं पर अतिक्रमण हो रहा है तो प्रशासन को तत्काल प्रभाव से टीम बनाकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी कभी अतिक्रमण नहीं करता है, लेकिन अतिक्रमण अभियान की भेंट व्यापारी ही चढ़ता है। व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए खड़ा है। कहा कि यदि अतिक्रमण अभियान के नाम से किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर सुमित अरोरा, राजेंद्र चोटाला, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, विमल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed