फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tourists from many states across the country came to

Haridwar News: शनिवार से ही उमड़ी धर्मनगरी में आस्थावानों की भीड़, गली कूचे घाट खचाखच भरे

Sat, 06 Apr 2024 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tourists from many states across the country came to
Iशनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों के लिए अधिकांश होटल और धर्मशाला हुए बुक
विज्ञापन

I

Iशहर में ई रिक्शा में नही लगा लगाम तो पूरे दिन जाम की स्थिति से जूझते रहे लोगI

धर्म नगरी में शनिवार को देशभर के कई राज्यों से पर्यटक सोमवती अमावस्या स्नान के लिए आ गए। हालत यह रही कि पूरे दिन शहर के गली-कूचे, हाईवे और गंगा घाट सभी खचाखच भीड़ से भरे रहे। पूरे दिन शहर जाम की स्थिति से जूझता शहर लोगों के लिए दुखदायी बन गया।

एक तरफ हरिद्वार प्रशासन और पुलिस सोमवती अमावस्या को लेकर सीसीआर में बैठक कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ पूरा शहर जाम से जूझ रहा था। हालांकि कई सेक्टर में कई जोन में बांटकर सोमवती अमावस्या को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बावजूद इसके शनिवार को उमड़ी भीड़ ने जाम की स्थिति बना दी। इससे निजात दिलाने में व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखी।
विज्ञापन




वहीं धर्मनगरी के होटल धर्मशाला अखाड़े और आश्रम के कमरे पूरी तरह तीन दिन के लिए पैक हो गए हैं। कई लोग अपने परिचितों से धर्मनगरी में निवास करने के लिए कमरा ढूंढते हुए देखे गए। बावजूद इसके सुबह से पैक सभी होटल धर्मशाला में कमरा नहीं मिल पाया। अधिकांश लोगों को मंदिर के बरांदे में या रेलवे प्लेटफार्म पर ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल नेविगेशन कर रहा भ्रमित

हरिद्वार आने वालों के लिए गूगल नेविगेशन काफी अनसुलझी पहेली बना रहा है। वैसे तो गूगल नेविगेशन के जरिए लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचते हैं, लेकिन धर्मनगर हरिद्वार की सकरी गलियों में जहां भीड़भाड़ या जाम की स्थिति बनती है गूगल नेविगेशन उन रास्तों को दिखाता है। इसका परिणाम यह रहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने चार पहिया वाहनों से आए थे वह जाम की चपेट में फंसकर घंटों परेशान हुए। स्थिति यह बनीं कि देवपुरा चौक, शंकराचार्य, चौक, हाथी पुल, चंडी चौक से शहर में प्रवेश करने वाले तमाम रास्ते पूरी तरह चोक हो गए। अधिकांश पर्यटकों को यह नहीं पता था कि हरकी पौड़ी के एक छोर पर पार्किंग की व्यवस्था है और दूसरे पर सघन आबादी है। जाम की स्थिति में फंसे कई परिवार बच्चे महिलाएं बेहद परेशान दिखाई दिए। सीपीयू और पुलिस चौकी के तमाम सिपाही जाम खुलवाने का भरपूर प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक यह स्थिति बनी रही। मार्ग के गली कूचे गलियों में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। तेज चीखते चिल्लाते हार्न और खचाखच गलियों और सड़कों पर भारी भीड़ पर्यटकों के लिए काफी दुखदाई रही। रविवार और सोमवार दो दिन पर्यटकों का पूरा जाम धर्मनगरी में रहेगा। सोमवार को सोमवती अमावस्या के बाद जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed