{"_id":"66ef29402e4e75a78d08bd04","slug":"tore-the-shutter-of-the-property-dealers-office-and-stole-cash-haridwar-news-c-5-1-drn1045-507196-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय का शटर फाड़कर नकदी सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय का शटर फाड़कर नकदी सामान उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर धावा बोल दिया। शटर उखाड़कर अंदर रखा सामान और नकदी चोरी कर ली गई। सुबह दफ्तर पर पहुंचने पर चोरी का पता चल सका। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम जमालपुर कलां जियापोता मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर सईद मलिक का कार्यालय है। शुक्रवार की रात वह कार्यालय को बंद कर घर लौट गए थे। शनिवार की सुबह जब दफ्तर पर पहुंचे तो शटर उखड़ा देख उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। कुर्सियां, इन्वर्टर-बैटरी और मेज की दराज में रखे 21 हजार रुपये गायब मिले।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर जगजीतपुर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।