{"_id":"ccf526a01e33f2bdff221ac17152af94","slug":"three-trains-one-hour-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक थमे रहे तीन ट्रेनों के पहिये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक थमे रहे तीन ट्रेनों के पहिये
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को रुड़की रेलवे स्टेशन से कुछ दूर गंगनहर के लालपुल पर एक बंदर रेलवे की इलेट्रिक लाइन से टकराकर मर गया। इससे तार टूटने के चलते करीब एक घंटा डाउन लाइन से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने मशक्कत के बाद लाइन को ठीक कराया। गंगनहर पर रुड़की के समीप लाल पुल पर शनिवार की शाम पांच बजकर 55 मिनट पर ट्रेन को संचालित करने वाले हाईटेंशन लाइन से एक बंदर जा टकराया।
विज्ञापन
बंदर के टकराते ही वह दूर जाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इससे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिसके चलते रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची अमृतसर सहरसा स्पेशल ट्रेन को वहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन
छह बजकर 50 मिनट पर तार को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
वहीं इसके चलते जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को टपरी और दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन को आधा घंटे के लिए बलियाखेड़ी में खड़ा कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि तार को ठीक कराने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु करा दिया गया है।