फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three prisoners sentenced to life imprisonment released from Haridwar jail

Haridwar News: हरिद्वार जेल से आजीवन कारावास की सजा के तीन कैदी रिहा

Sun, 03 Nov 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three prisoners sentenced to life imprisonment released from Haridwar jail
हरिद्वार। प्रदेशभर की जेलों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 18 कैदियों को दीपावली पर सरकार ने रिहाई का तोहफा दिया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद हरिद्वार जिला कारागार से भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन कैदियों को शुक्रवार को रिहा किया गया है। सभी ने सरकार और शासन, जेल प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मुताबिक शासन की ओर से पूरे प्रदेश में 18 कैदियों के रिहाई के आदेश जारी किए गए। हरिद्वार से भी कैदियों के आचरण व अन्य संबंधी रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद राज्यपाल की ओर से हरिद्वार जेल में बंद तीन कैदियों की रिहाई पर अंतिम मुहर लगाई गई। दीपावली के मौके पर सभी को जेल प्रशासन की ओर से तोहफा के रूप में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि हत्या के मामले में आजीवान की सजा काट रहे धन्नू गिरी उर्फ ऋषिपाल पुत्र बालू गिरी को 16 साल एक माह 12 दिन, कुंवर पाल उर्फ सूरज पाल पुत्र बाबूराम को 14 साल एक माह 11 दिन, नरेश पुत्र शंभूराम को 16 साल एक माह, 12 दिन की सजा काटने के बाद शासन की ओर से जारी आदेश के बाद रिहा किया गया है। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को सभी को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed