फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three including two women arrested with 7 kg 915 grams of ganja

Haridwar News: सात किलो 915 ग्राम गांजा के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three including two women arrested with 7 kg 915 grams of ganja
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चेकिंग के दौरान दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को सात किलो 915 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी भेल फाउंड्री गेट से बैरियर नंबर-5 से आगे पहुंचने पर विष्णुलोक कॉलोनी के पास जंगल की ओर से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम नसीमा उर्फ मामी और शकीला निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, मुस्ताक निवासी बवाना हाल विष्णुलोक कॉलोनी बताया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से सफेद कट्टों और बैग में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। तीनों कांवड़ मेला क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। नसीमा और शकीला के पास से पांच किलो 870 ग्राम और मुस्ताक के पास से दो किलो 45 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कबूल किया कि यह गांजा उन्होंने हरिद्वार में साधुओं से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed