फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three-day techno-management fest 'Manthan' begins.

Haridwar News: कोर विवि में तीन दिवसीय टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट मंथन शुरू

Thu, 08 Oct 2026 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Three-day techno-management fest 'Manthan' begins.
फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कोर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक इंटर यूनिवर्सिटी टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट मंथन-26 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के जेसी जैन और वरिष्ठ अतिथि कुलपति डॉ. अनूभा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जेसी जैन ने कहा कि वर्ष 2005 से आयोजित हो रहा मंथन आज क्षेत्र के प्रमुख छात्र नवाचार मंचों में अपनी पहचान बना चुका है। बीते वर्षों में आयोजन में दो हजार से अधिक प्रतिभागी और 100 से अधिक कॉलेज शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें एनआईटी जमशेदपुर, आईआईटी रुड़की, वीआईटी वेल्लोर और आईआईटी कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन में तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों और आठ हजार से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के पहले दिन प्रयोग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर की प्रोटोटाइप एवं नवाचार प्रतियोगिता कराई गई। ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़े विभिन्न अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कुलपति डॉ. अनूभा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को तकनीक, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

वही,कार्यकारी निदेशक डॉ. चारू जैन और उपाध्यक्ष डॉ. श्रेयांश जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्ट्रैटेजम के तहत कारोबार मैनेजमेंट एवं पिचिंग प्रतियोगिता, यूआई-यूएक्स के तहत अनुभव और डिजाइन प्रतियोगिता और आयुनोवा के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व नवाचार से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed