फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three accused arrested with counterfeit notes after attacking forest personnel

Haridwar News: वनकर्मियों पर हमला करने में तीन आरोपी नकली नोटों के साथ गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with counterfeit notes after attacking forest personnel
श्यामपुर रेंज में वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 105 जाली नोट बरामद हुए हैं। कुल 52 हजार 500 रुपये की नकली करेंसी बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं की वृद्धि कर ली। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सामने आया कि आरोपी नकली नोट लेकर जंगल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि 27 जून को वन आरक्षी ललित कुमार, वन रेंज श्यामपुर ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ ड्यूटी पर थे। इस बीच पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उनका मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटकने के बाद नहर में फेंक दिया। लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसएसआई मनोज रावत को सौंपी। गठित टीम करते हुए आरोपियों की तलाश में लगाई। टीम ने खोजबीन करते हुए रविवार को आरोपी शिवम कश्यप और अनुल निवासी गली नंबर-5, श्यामपुर, विकास सिंह निवासी कांगड़ी, श्यामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार कब्जे में लेकर तलाशी ली गई। कार से 500 रुपये के 105 जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड, छह ए-4 आकार के पेपर, एटीएम कार्ड व उसकी बुकलेट भी बरामद की गई। आरोपी जाली नोट कहां से लाए और कहां इन्हें छापा या अब तक कहां-कहां चलाया है इसकी पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के साथ और कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। अभी नोटों के बारें में आरोपी कुछ ज्यादा संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed