फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thieves make away with Rs 35,000 from a devotee who came from Surat

Haridwar News: सूरत से आए श्रद्धालु का 35 हजार लेकर उड़े चोर

Sun, 10 Nov 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves make away with Rs 35,000 from a devotee who came from Surat
हरिद्वार। सूरत गुजरात से आए श्रद्धालु को हरकी पैड़ी पर उचक्कों ने शिकार बना लिया। उनके पर्स से 35 हजार रुपये उड़ा लिए। श्रद्धालु ने पुलिस चौकी पर शिकायत की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कई घंटे के बाद भी वह चोर का सही पता नहीं लग पाया। वास्तव में चोरी हुई है या नहीं पुलिस इसका प्रमाण खोजने लगी। चोरी के शिकार परिवार ने जब कई क्षेत्र के लोगों से एप्रोच लगाई और घाट पर ही रुके रहे तो पुलिस सक्रिय हुई, हालांकि रुपये चोरी करने वाले का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार फिलहाल हरिद्वार में ही रुका है और उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच हो जाए। पुलिस उनके रुपये खोज निकाले, इसके बाद ही वह शहर छोड़कर जाएंगे। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए इस परिवार ने पुलिस को चुनौती भी दे दी है। बता दें कि सूरत गुजरात के निवाासी रविंद्र व्यास परिवार समेत गंगा स्नान के लिए हरकी पैडी पर आए थे। यहां उन्होंने पुरोहित से पूजन कराया और उन्हें देने के लिए अपनी पत्नी रेखा व्यास के पर्स से रुपये निकाले। उनका आरोप है कि इसी बीच उनकी पत्नी के पर्स में रखे रुपये किसी ने देख लिया। जब उन्होंने पुरोहित से आशीर्वाद लिया पैर छुए, इसी बीच किसी ने उनके पर्स से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित ने लिखित तहीरर देकर पुलिस चौकी हरकी पैड़ी को अवगत कराया। पीड़ित रविंद्र व्यास का कहना था कि वह बेहद आहत हैं। धार्मिक स्थल पर चोर और उचक्कों ने शरण ले ली है। ऐसे में यहां के व्यवस्थापकों को यहां की अस्मिता को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह अपने घर लौट जाएंगे, लेकिन इस तरह के मामलों को लेकर व्यवस्थापक और प्रशासन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed