{"_id":"693d58de41630b305906c4f5","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-jewellery-and-documents-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142101-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर नकदी-जेवर व दस्तावेज ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर नकदी-जेवर व दस्तावेज ले उड़े चोर
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विवेक उपाध्याय निवासी निकट उत्तरांचल पीजी काॅलेज पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे से सात बजे के बीच उनके घर में चोर घुस गए। चोर अलमारी और संदूक खंगालते हुए घर में रखे 12 हजार रुपये, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र, एक मिक्सर मशीन और एक पर्स भी ले गए।
बताया कि पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।