फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   They are accused of creating fake IDs and framing people in defamation and false cases

Haridwar News: फर्जी आईडी बनाकर बदनाम और झूठे केस में फंसाने का आरोप

Sat, 10 Jan 2026 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
They are accused of creating fake IDs and framing people in defamation and false cases
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक और उसके परिवार को फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहन शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला गुघाल रोड पांडेवाला ज्वालापुर ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ललतारो पुल निवासी आलोक झा और उनके पुत्र वरुण झा उनसे रंजिश रखते हैं। इसी वजह से इन लोगों ने उनके परिवार के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वे वर्तमान में जमानत पर हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनके नाम से आपत्तिजनक और अनर्गल चैटिंग की जा रही है। इस फर्जी चैटिंग के जरिए उन्हें बदनाम करने के साथ ही झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed