{"_id":"69283af85befb49d6206ca80","slug":"there-will-be-no-ultrasound-in-mela-hospital-till-december-10-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-141388-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मेला अस्पताल में दस दिसंबर तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मेला अस्पताल में दस दिसंबर तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
हरिद्वार। मेला अस्पताल में दस दिसंबर तक अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्हें निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जेबें ढीली करनी पड़ेगी।
मेला अस्पताल में रोजाना आने वाले लगभग 40 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इससे मेला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। मेला अस्पताल में ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो जाने से उन्हें बड़ी राहत मिल जाती है, लेकिन, मेला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. राजेश गुप्ता ही रेडियोलॉजिस्ट हैं, उन्हीं की ओर से मेला अस्पताल की वित्तीय व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड की सेवाएं भी मरीजों को दी जाती है, मगर वह लंबे अवकाश पर चले गए हैं। उनकी जगह मेला अस्पताल का प्रभारी सीएमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनोज द्विवेदी को बनाया है। डाॅ. राजेश गुप्ता के अवकाश पर चले जाने से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
मेला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. मनोज द्विवेदी का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट और सीएमएस के अवकाश लौटने के बाद ही 11 दिसंबर से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो सकेगी। इतना तक मरीजों के अल्ट्रासाउंड अस्पताल में नहीं हो सकते हैं।