फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There will be a movement if the doctor's killers are not arrested

Haridwar News: डॉक्टर के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर होगा आंदोलन

Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
There will be a movement if the doctor's killers are not arrested

विज्ञापन




- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने किया ऐलान

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ जनपद शाखा हरिद्वार ने डाॅ. गोपाल के हत्यारों के अब तक गिरफ्तार न होने पर रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि यदि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

मंगलवार को जिला अस्पताल में हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष डाॅ. यशपाल सिंह तोमर ने कहा कि डाॅ.गोपाल गुप्ता की हत्या के बाद इतने दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे समस्त चिकित्सकों में अत्यधिक रोष है। कहा कि संघ आंदोलन 12 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी करेगा। हत्यारों को गिरफ्तार न करने पर 15 फरवरी से से समस्त चिकित्सकों की ओर से काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन




इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज, मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेश गुप्ता, डॉ. मनीष दत्त, डॉ. संदीप निगम, डॉ. आरवी सिंह, डॉ. अवध बिहारी पाराशर, डॉ. एसके सोनी, डॉ. सुव्रत अरोडा, डॉ. शशिकांत, डॉ. निष्ठा गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






75 के काटे विद्युत कनेक्शन



हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ओर से पांच हजार से ऊपर वालों के बकाया विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। ज्वालापुर के पांवधोई क्षेत्र में बिजली छोरी करने वालों के खिलाफ छापेमार अभियान चलाया गया। टीम में उपखंड अधिकारी शिल्पा सैनी और अवर अभियंता अक्षय चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने 75 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed