{"_id":"5f42a2fd8ebc3e3cca0c76ec","slug":"there-was-lightning-in-many-areas-in-kankhal-people-also-craved-water-haridwar-news-drn353970224","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनखल में कई क्षेत्रों में बिजली रही गुल, पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनखल में कई क्षेत्रों में बिजली रही गुल, पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन
कनखल के कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली गुल रही। दिन में गर्मी और उमस के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
कनखल में भूमिगत विद्युत लाइन योजना के कार्यों के लिए आए दिन शट डाउन लिया जा रहा है। रविवार को कृष्णानगर, विष्णु गार्डन, शिवपुरी, भगवंतपुम आदि कॉलोनियों में सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। बिजली के साथ पेयजल सप्लाई भी ठप्प हो गई। स्थानीय निवासी पूजा खत्री ने बताया कि आए दिन भूमिगत विद्युत लाइन योजना के कार्यों का बहाना बनाकर आपूर्ति बंद कर दी जाती है। स्थानीय निवासी सविता ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ रही है। आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम को चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
-----------------------
आज यहां रहेगी आपूर्ति बंद
ऊर्जा निगम के कनखल क्षेत्र के सहायक अभियंता केडी जोशी ने बताया कि भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों के चलते आज (सोमवार) को क्षेत्र के निर्मल बाग, संदेशनगर, लोटोवाली और हनुमानगढ़ी में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।