फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There was a ruckus by cutting a cake on Harki Paidi

गंगा घाट पर फिर हुड़दंग, बर्थडे का मना जश्न

Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus by cutting a cake on Harki Paidi
मालवीय घाट पर अश्लील गीतों पर डांस करने की घटना के बाद अब हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित घंटाघर पर यात्रियों के हुड़दंग मचाकर बर्थडे का जश्न मनाने की घटना सामने आई है। आरोपियों को पुलिस ने रोका तो उलझ गए और अभद्रता करने लगे। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। युवकों को हुड़दंग देखकर वहां भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी स्थित घंटाघर पर रविवार की देर रात कुछ युवक जन्मदिन का केक काट रहे थे। बताया जाता है कि युवक केक काटने के बाद हुड़दंग मचाने लगे। युवकों को देखने वहां काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस को हुड़दंग मचाने की सूचना मिली। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी मौके पर पहुंचे और केक काट रहे दोनों युवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने पर युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम हिमांशु निवासी सेक्टर 20 रोहिणी दिल्ली और जितेंद्र कुमार निवासी भूतेश्वर कालोनी दिलाराम गेट कासगंज बताया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर किसी भी तरह की अभद्रता या असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed