फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There is an atmosphere of fear in the country, distances are being created in the name of religion

देश में डर का माहौल, मजहब के नाम पर बन रही दूरियां

Sat, 30 Jul 2022 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
There is an atmosphere of fear in the country, distances are being created in the name of religion
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश में डर का माहौल है। लोग मजहब के नाम पर आपस में दूरियां बना रहे हैं। देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने जिस देश की कल्पना की थी भाजपा उसे खत्म करने पर तुली।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा के एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस के मूल्यों को भाजपा समाप्त करना चाह रही है। हर धर्म के लोगों ने देश की आजादी में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा लगाकर भी राजनीतिक फायदा लेना चाह रही है। देश की आजादी के लिए फांसी के फंदों को चूमने वालों को मिटाने का काम भाजपा कर रही है। देश कठिन दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में सबको जोड़ने का काम किया जाएगा। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा हार के डर से पंचायत चुनाव करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता होगा। उसे ही जिला पंचायत सदस्य का टिकट मिलेगा। इस मौके पर रानीपुर भेल से कांग्रेस के प्रत्याशी राजबीर सिंह, हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, परवीन चौहान, नत्थू सिंह, कृष्ण कुमार लल्ला, राव आफाक, लियाकत प्रधान, नासिर प्रधान, सुशील, राशिद, जुनेद राणा, अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed