फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft of copper wire and cash by breaking the locks of the shop

दुकान के ताले तोड़कर तांबे का तार व नगदी चोरी

Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Theft of copper wire and cash by breaking the locks of the shop
हरिद्वार। इलेक्ट्रिकल हार्डवेयर और मोटर रिपेयर की दुकान से चोरों ने दो कुंतल तांबे का तार और नकदी उड़ा ली। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक कोतवाली क्षेत्र के शारदा नगर शनिदेव मंदिर निवासी दीपक चौहान ने शिकायत देकर बताया कि रेल चौकी क्षेत्र में अपनी ओम इलेक्ट्रिक वर्क्स के नाम से दुकान ट्रक यूनियन रोड पर चलाते हैं। दीपक चौहान ने बताया कि छह अगस्त की रात को गल्ले व शटर के सभी ताले लगाकर अपने घर चले गए थे। सात अगस्त की सुबह उसकी पत्नी, बेटा और सहकर्मी पंकज कुमार निवासी मेवड़ रुड़की दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने शटर का ताला खोला तो पाया कि दीवार का टूटा हुआ मलवा गिरा था। इसके साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर गायब थी। वहीं गल्ले का ताला भी टूटा हुआ पड़ा था। दीपक ने बताया कि गल्ले में करीब 40 हजार रुपये की नकदी थी जो गायब मिली। वहीं ताबे की दो कुंतल तार, 14 किलो पुराना तार, पावर टूल्स के स्पेयर्स और टूल्स मशीन भी गायब थी। दीपक की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed