फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft attempted in the camp office of Union Education Minister Nishank

हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री निशंक के कैंप कार्यालय में घुसे चोरों ने खंगाला सामान, सीसीटीवी कैमरे निकले खराब

Sat, 01 Aug 2020 12:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Theft attempted in the camp office of Union Education Minister Nishank
- फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के हरिद्वार में नंद विहार कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में चोरी की नाकाम कोशिश की गई। ताला तोड़कर अंदर अंदर घुसेे चोरों ने कार्यालय खंगाल डाला और एसी को भी उतारकर खोल दिया, लेकिन कोई सामान अपने साथ नहीं ले गए। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और चोरों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की नंद विहार कॉलोनी में केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का कैंप कार्यालय है। लॉकडाउन के बाद से ही यहां किसी का आनाजाना नहीं है। शुक्रवार को कैंप कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर रहने वाले भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सहगल ने जब मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन



अंदर झांकने पर पता चला कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। दो एसी खोलकर बेड पर रखे हुए थे। शौचालय से लेकर रसोई की टोटियां भी खोली गई थीं। आरओ को भी खोलने की कोशिश की गई, लेकिन खास बात यह रही कि चोर कोई सामान नहीं ले गए। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खराब

जांच में केंद्रीय मंत्री के कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। एक भी सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए कॉलोनी में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस की गश्त पर उठाया सवाल
सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कहा कि घटना के संबंध में एसएसपी को अवगत कराया गया है। जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए, वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यह हैरत की बात है।

घटना की जानकारी मिली है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द चोरी की कोशिश में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।
-सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed