फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The youths who arrived on bikes pelted stones at the house and fled when the crowd gathered

Haridwar News: बाइकों पर पहुंचे युवकों ने घर पर किया पथराव, भीड़ जुटने पर भागे

Mon, 07 Jul 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The youths who arrived on bikes pelted stones at the house and fled when the crowd gathered
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रविवार शाम मोटरसाइकिलों पर युवक से मारपीट करने आए युवकों ने घर का दरवाजा बंद करने पर पथराव कर दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर युवक मौके पर दो मोटरसाइकिलें छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आठ नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी शांतिपुरम कॉलोनी जगजीतपुर कनखल ने तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम उसका भतीजा सत्यम घर पर अकेला था। तभी चार-पांच मोटरसाइकिलें उनके घर के सामने आकर रुकीं। बाइकों पर आदित्य बाल्मीकि, प्रिंस उर्फ छोटा बग्गा, दिवस उर्फ जस्सी, आदी, अक्की उर्फ कृष्णा, तिवारी, काशी, साजन और कुछ अज्ञात युवक थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी सत्यम को धमकी देने लगे कि वेदांत ने दिवस को गाली दी है, इसलिए उसे मार देंगे। इसके बाद घर में घुस गए। तब सत्यग ने अंदर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों घर पर पथराव कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकलेे। मौके पर अपनी दो मोटरसाइकिलें भी छोड़ गए। आरोप है कि एक युवक के पास तमंचा भी था। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed