फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man attempted suicide by hanging

युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

Thu, 17 Oct 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
अमर उजाला, हरिद्वार। Updated Thu, 17 Oct 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
The young man attempted suicide by hanging
कनखल थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। बड़े भाई ने उसे ऐसा करते देख तत्काल फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


कनखल थाना क्षेत्र के पहाड़ी बाजार में एक युवक ने अपने मकान मालिक की पुत्री से शादी की थी। दोनों पक्ष इसका विरोध कर रहे हैं। लड़की पक्ष ने युवती के अपहरण की भी शिकायत कनखल थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बावजूद इसके युवक -युवती शादी कर लौट आए। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। युवक ने चार दिन पहले हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, तब भी समय रहते हुए देख लिया गया और निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फिर से युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। जिसे उसके बड़े भाई ने देख लिया और उसे बेहोशी की हालत में फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।


युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कागजी कार्रवाई भी कराई, लेकिन कनखल पुलिस ने ऐसी कोई घटना होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed