{"_id":"57dc31f54f1c1b0c32d478c6","slug":"the-woman-was-handed-over-to-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला को किया पुलिस के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला को किया पुलिस के सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई दिन पहले अपने घर से हरिद्वार आई दिल्ली की महिला को होटल प्रबंधक ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस और परिजन यहां पहुंच रहे हैं।
करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली के राजेंद्र पार्क, नांगलोई की रहने वाली अरुंधती बनर्जी पत्नी सोमनाथ बनर्जी अपर रोड के एक होटल में ठहरी थी। दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी महिला के होटल से चले जाने के बाद लगी थी। दिल्ली पुलिस ने होटल प्रबंधन से संपर्क साधा था। शुक्रवार को महिला एक बार फिर होटल में ठहरने के लिए पहुंच गई।
होटल प्रबंधक ने उसकी आईडी देखकर इस बात की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। हरिद्वार पुलिस ने होटल में पहुंचकर महिला को संरक्षण में ले लिया। एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि महिला अपने पति से नाराज होकर कई दिन पहले चली आई थी और संपन्न घराने से ताल्लुक रखती है। दिल्ली पुलिस और परिजन यहां पहुंच रहे है, उनकी सुपुर्दगी में महिला को दे दिया जाएगा।