फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The taunts of the traders, the corporation got the award for the chaos of the city

शहर की अव्यवस्थाओं के लिए निगम को मिले अवार्ड

Tue, 20 Sep 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 08:24 PM IST
सार

महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को नगर निगम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार को अव्यवस्थाओं के लिए अवार्ड मिलना चाहिए।आवारा कुत्ते और बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल किया है।

विज्ञापन
The taunts of the traders, the corporation got the award for the chaos of the city

विस्तार

महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को नगर निगम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार को अव्यवस्थाओं के लिए अवार्ड मिलना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं का आतंक है। गोवंश पशुओं में लंपी फैली है। उनका टीकाकरण नहीं होने से मर रहे हैं। आवारा कुत्ते और बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल किया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काट रहे हैं। नगर निगम इनको पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अधिकारी वातानुकूलित कार्यालयों में बैठकर ख्याली पुलाव पकाने तक सीमित हैं। धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। नगर निगम और पशुपालन विभाग की अनदेखी से कई गाय लंपी बीमारी से दम तोड़ चुकी हैं। कई बीमार गायें सड़कों पर भूखे तड़प रही हैं। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया और महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमराई है। गंगा घाटों की तक सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार में बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पंकज माटा, सुनील मनोचा, मनोज ठाकुर, सोनू चौधरी, गौरव गौतम, हन्नी दामिर, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed