फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Safe lines are being laid after removing dilapidated poles.

Haridwar News: जर्जर पोल हटाकर बिछाई जा रही सुरक्षित विद्युत लाइन

Wed, 23 Sep 2026 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Safe lines are being laid after removing dilapidated poles.
- 11 केवी ओपन कंडक्टर की जगह लगेगी ट्रिपल एएसी लाइन
विज्ञापन

- नई लाइन से हादसों और फॉल्ट की समस्या होगी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सप्तऋषि। हरिपुर कलां क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा निगम ने जर्जर बिजली के खंभों को बदलने और पुरानी विद्युत लाइन को आधुनिक लाइन में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया है। इससे हादसों का खतरा कम होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति में भी सुधार की उम्मीद है।
क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी पथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। अवरुद्ध तारों के कारण कई स्थानों पर लाइटें बंद थीं। विभाग की ओर से तारों को व्यवस्थित कर लाइटों को चालू करने का काम किया जा रहा है, जिससे रात के समय राहगीरों को राहत मिलेगी। हरिपुर कलां में लंबे समय से हादसों का खतरा बने पुराने और जर्जर बिजली के पोल भी हटाए जा रहे हैं। इनके स्थान पर मजबूत नए पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राजेश कृसाली ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से जर्जर पोल हटाने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए काम शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि 11 केवी ओपन कंडक्टर लाइन को हटाकर उसकी जगह ट्रिपल एएसी लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में नमी के कारण पुराने तारों में जंग लगने और फॉल्ट की समस्या रहती थी। नई लाइन में जंग लगने की आशंका कम होगी। तेज हवा में पेड़ों से तार टकराने, आगजनी और बंदर-लंगूर के करंट की चपेट में आने जैसी घटनाओं में भी कमी आएगी। नई लाइन से फॉल्ट और बिजली कटौती की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed