फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Inconvenience caused by power outage

Haridwar News: बिजली गुल रहने से 30 हजार की आबादी हुई परेशान

Wed, 23 Sep 2026 05:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by power outage
बहादराबाद। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से 30 हजार की आबादी परेशान रही। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बुधवार सुबह 11 बजे सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रांट, शेखपुर, कासमपुर, बूढ़ाहेड़ी, रंसुरा, दरेड़ा, गोलूवाला और गोविंदपुर समेत 15 गांव को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में खराबी आ गई। ऐसे में सभी गांव में पशुपालकों और स्थानीय लोगों ने हेडपंप और अन्य विकल्प का सहारा लिया, जिससे पशुओं को पानी पिलाने के साथ ही अन्य घरेलू काम किए। दोपहर तीन बजे खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे लोगों को राहत मिली। लोगों का कहना है कि आए दिन बिजली गुल रहने से परेशान हैं। एसडीओ अक्षय कपिल ने कहा कि लाइन में खराबी आने से दिक्कत हुई। खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed